Friday, 26 June 2020

झारखंड में 31 जुलाई तक बढ़ाया गया lockdown

Jharkhand : Lockdown extended till 31 july | झारखंड में ...

झारखंड से बड़ी खबर है। झारखंड सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी ANI ने दी। आपको बता दें कि झारखंड में अबतक कोरोना वायरस के 2262 मरीज सामने आ चुके हैं। इन मरीजों में से 1605 मरीज कोरोना बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में इस वक्त 645 एक्टिव केस हैं।