Friday, 19 June 2020

21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण इस 4 राशियों पर डालेगा विशेष प्रभाव

Surya Grahan 21 June 2020 Timing: सूर्यग्रहण 21 जून ...
सूर्य ग्रहण 21 जून को पड़ रहा है। बतादें कि ये ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण है। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूर्ण रूप से सूर्य को ढंक लेगा जिस वजह से दिन के समय में अंधेरा हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष भी सूर्य ग्रहण की घटना के दौरान, मनुष्यों को सावधान रहने की सलाह देता है। यह सूर्य ग्रहण कई ग्रहों को भी प्रभावित करेगा जिसका प्रभाव अलग अलग राशि वालों पर अलग-अलग होगा। तो आज हम आपको बताएगें कि किस ग्रह पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी अह्म है। उसके एकादश भाव को सक्रिय करेगा। सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी होते है इसलिए आपको इस ग्रहण के दौरान मिश्रित फलों की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि: सूर्य ग्रहण कन्या राशि के लोगों के, दशम भाव में घटित होगा। जिससे आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। हालांकि, आपको किसी प्रकार का रोग होने के भी योग बनेंगे।
तुला राशि: ये सूर्य ग्रहण आपकी राशि के नवम भाव में घटित होगा। साथ ही तुला राशि वाले जातक अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखे।
वृश्चिक राशि: आपकी राशि के अष्टम भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत होगी।