बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बाद पुलिस लगातार इस मामले में जांच कर रही हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी एक्टर की मौत के बाद अलग-अलग मुद्दों पर बहस जारी है और एक्टर की मौत में न्याय की मांग कर रहे हैं। इस केस में जांच कर रही पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि अभी तक 27 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने बताया, 'बांद्रा पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में अभी तक 27 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। हमें पोस्ट-मार्टम की विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है और डॉक्टर्स ने स्पष्ट रुप से बताया है कि मौत की वजह फांसी लगने के बाद सांस रुकना है। साथ ही डीसीपी का यह भी कहना है, 'हम हर एंगल से आत्महत्या की जांच कर रहे हैं