Saturday, 27 June 2020

बेटे और पोती के साथ अमिताभ बच्चन ने की शेयर की फोटो, लिखा हैरान कर देने वाला कैप्शन

Amitabh Bachchan
76 वर्ष के हो हुए अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और अपनी पोती आराध्या के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमिताभ ने जो कैप्शन दिया है वह काफी लाजवाब है। अमिताभ ने लिखा है 'T 2961 - जीवन के सुखमय पल ; बेटा , और बेटे की बेटी  ; जन्म दिवस की भेंट उनके हाथों , सबसे महत्वपूर्ण'
आपको बता दें कि अमिताभ ने पहली बार आराध्या और अभिषेक के साथ फोटो नहीं पोस्ट की है। इससे पहले उन्होंने अपने अन्य परिवार वालों की फोटो पोस्ट कर उनके कार्य और अपनेपन की भावना को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। 
बता दें कि अराध्या ने भी अपने दादा जी के जन्मदिन के शुभकानाएं दी थी। इस अवसर पर बहू ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आराध्या बच्चन की और अमिताभ की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें अमिताभ अपनी पोती आराध्या मस्ती करते नजर आए। यह दोनों फोटो लग रहा है कि रात में कैमरे में कैद की गई हो। 
आपको बता दें कि बिग बी की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बिग बी के साथ आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख है।