Sunday, 28 June 2020

रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक से पुलिस ने की पूछताछ, सुशांत की तीन कंपनियों में भाई-बहन की थी भागीदारी


सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. शनिवार शाम को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ की गई. दरअसल रिया और शोविक दोनों ही सुशांत की तीन स्टार्टअप कंपनीज में डायरेक्टर और एडीशनल डायरेक्टर की पोस्ट संभाल रहे थे. पुलिस ने इस संबंध में सोविज से पूछताछ की. ऐसी खबर है कि सोमवार को पुलिस सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की अभिनेत्री संजना संघी से भी पूछताछ कर सकती है.


पुलिस सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में पता करना चाहती है, क्योंकि संजना संघी ने उनके साथ आखिरी फिल्म में काम किया था. शनिवार दोपहर यशराज फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी पुलिस ने पूछताछ की थी. शानू शर्मा ने ही 2012 में सुशांत को यशराज की फिल्मों के लिए कास्ट किया था. इसके अलावा यशराज फिल्म्स के दो पूर्व अधिकारियों के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए थे.

पुलिस को सुशांत के उस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी तो मिल गई है जो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करते वक्त किया था. लेकिन इससे बाहर निकलने की कॉपी अभी तक पुलिस को नहीं मिल पाई है. बता दें कि पुलिस यशराज फिल्म के अलावा अन्य ऐसे प्रोडक्शन हाउस की छानबीन कर रही है जहां सुशांत ने फिल्में साइन की थी.