Monday 29 June 2020

Bharat Ratna: लोगों की मदद कर असली हीरो बने अक्षय कुमार और सोनू सूद, सोशल मीडिया पर उठी भारत रत्न देने की मांग


सोनू सूद और अक्षय कुमार को 'भारत ...
सोशल मीडिया पर फैंस अपने दिल की बात खुलकर करते हैं। कई बार वह डिमांड कर बैठते हैं। रविवार को भारत रत्न ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, फैंस अभिनेता सोनू सूद और अक्षय कुमार के कार्यों को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग करने लगे। अक्षय की सराहना लोग सिर्फ कोविड-19 के दौरान पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का आर्थिक योगदान देने के लिए ही नहीं, बल्कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा अटैक में शहीद होने वाले परिवारों की मदद के साथ असम, चेन्नई में आई बाढ़ के दौरान की गई मदद के लिए भी कर रहे हैं।
वहीं, सोनू सूद के लिए भी भारत रत्न देने की मांग हो रही है। सोनू सूद की सराहना हजारों प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने, कोरोना वारियर्स के लिए अपना होटल रहने के लिए देने और पंजाब के डॉक्टर्स के लिए पीपीई किट दान करने के लिए कर रहे हैं। फैंस ने डिमांड किया है कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय और सोनू ने दिल से लोगों की मदद की है। वह भारत रत्न के हकदार हैं।' एक यूजर ने लिखा कि इन दोनों ही कलाकारों ने देश के प्रति अपना प्यार दिखाया है। दोनों ही अच्छे कलाकार के साथ अच्छे इंसान भी हैं।