
बीते तीन महीने से 'नागिन 4' (Naagin 4) के फैंस इस टीवी शो को काफी मिस कर रहे हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इस शो की कहानी बीच में ही फंस गई थी। अब जब महाराष्ट्र सरकार ने टीवी सीरियल्स की शूटिंग की इजाजत दे दी है तो आज से एकता कपूर ने अपने सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन 4' की शूटिंग शुरु कर दी है। इस बात का खुलासा शो की मेन लीड निया शर्मा (Nia Sharma) ने सोशल मीडिया पर किया है। कुछ समय पहले ही निया शर्मा ने 'नागिन 4' के सेट से अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया शर्मा अपने मेकअप रुम के गेट पर खड़े होकर पोजे देती नजर आ रही हैं।
नागिन 4' के सेट की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए निया ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह घर से बाहर आने के बाद कोरोना वायरस के खौफ में काम करने वाली हैं। अपनी तस्वीर पर निया शर्मा ने लिखा कि, 'तीन महीने बाद मैं जान हथेली पर लेकर 'नागिन 4' के सेट पर वापस आई हूं।' निया शर्मा के इस कमेंट से साफ है कि उनको अपनी सेहत और सेफ्टी की काफी चिंता है।
नागिन 4' की शूटिंग के लिए निया शर्मा के साथ साथ रश्मि देसाई और विजेंद्र कुमेरिया भी सेट पर लौट आए हैं। माना जा रहा है कि 'नागिन 4' का फिनाले काफी जबरदस्त होने वाला है जिसमें निया शर्मा और रश्मि देसाई अपने बदले को पूरा करती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही कहानी खत्म होने से पहले लाल टीकणी के मंदिर का भी राज खुल जाएगा। हाल ही में शेयर किए गए 'नागिन 4' के प्रोमो में भी इस बात की झलक देखने को मिली थी।