इंटरनेट डेस्क। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून यानी रविवार को होगा। रविवार को सूर्य ग्रहण सुबह 9.15 बजे से प्रारम्भ होकर दोपहर बाद 03.04 बजे तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य 12.10 के आसपास रहेगा, जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में दिखाई देगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण चूड़ामणि योग में लगने जा रहा है। इस योग को घटना प्रधान माना जाता है। इस कारण रविवार को देश व दुनिया में काफी उथल-पुथल हो सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस बार के सूर्य ग्रहण से जो संकेत मिल रहे हैं वह शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी।
इस सूर्य ग्रहण के लिए सूतक काल आज रात 9.15 से ही प्रारम्भ हो जाएगा। हिन्दू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग सूतक काल को मानते हैं। सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। लोगों द्वारा सूतक काल से पहले ही अपने देवी देवताओं की पूजा कर ली जाती है।