बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं और रिलीज की जाती हैं| कोई भी फिल्म बनने के बाद वह रिलीज होगी या नहीं इसका निर्णय सेंसर बोर्ड करता है| फिल्म की शूटिंग जैसे ही पूरी होती है सबसे पहले उस फिल्म को सेंसर बोर्ड को दिखाया जाता है| जिसके बाद उस फिल्म के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने के बाद फिल्म रिलीज की जाती है| आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ बोल्ड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया था क्योकि ये भारतीय संस्कृति के खिलाफ थी|
1. द पेंटेड हाउस
यह फिल्म एक इंटेंस साइकोलॉजिकल ड्रामा थी| इस फिल्म के अंदर बहुत ही ज्यादा न्यूड दृश्य थे| इसके अलावा इसमें एक बुजुर्ग और जवान लड़की का रिश्ता दिखाया गया था| इस वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया था|
2. अनफ्रीडम
2015 में आई इस फिल्म के अंदर दो लड़कियों के इंटिमेट रिश्तो को दिखाया गया है| यही वजह है कि भारतीय संस्कृति के खिलाफ होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया था|
3. द पिंक मिरर
इस फिल्म के अंदर ट्रांसजेंडर लोगों के रिश्तो को दिखाया गया है| सेंसर बोर्ड को समझ नहीं आया था कि इसे रिलीज किया जाए या नहीं क्योंकि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है| इसी वजह से इसे बैन कर दिया गया|
4. खुजली
इस शॉर्ट फिल्म के अंदर जैकी श्रॉफ मुख के रोल में थे| इस फिल्म के अंदर भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बहुत सारे दृश्य दिखाए गए थे और बेहद ही बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी थी| यही वजह थी कि सेंसर बोर्ड ने इसे बैन कर दिया|
5. कामसूत्र 3D
इस फिल्म के अंदर बेहद ही बोल्ड दृश्य थे| यही वजह थी कि सेंसर बोर्ड को इसे बैन करना पड़ा| बाद में इस फिल्म को सिर्फ यूट्यूब पर रिलीज किया गया जहां पर यह बहुत पॉपुलर हुई|
6. सिंस
2005 में आई इस फिल्म में शाइनी आहूजा मुख्य रोल में थे| फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास नहीं किया क्योंकि इसके अंदर बहुत ही ज्यादा बोल्ड दृश्य थे| इस फिल्म में एक पादरी और लड़की के बीच की लव स्टोरी दिखाई गई है|





