+ फॉलो करें

जैसा कि आपको पता ही होगा कि भारत के जाने-माने क्रिकेटर युवराज सिंह क्रिकेट से बीते दिनों सन्यास ले चुके हैं। सालों तक क्रिकेट जगत में बड़ा योगदान देने के बाद युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लिया है। उनका योगदान दुनिया में कोई भुला नहीं पाएगा। शनिवार देर रात क्रिकेटर युवराज सिंह ने रिटायरमेंट पार्टी का भी आयोजन किया, जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कई क्रिकेटर्स को इनवाइट किया। युवराज सिंह की रिटायरमेंट पार्टी में कई हस्तियां शामिल होती नजर आई।

युवराज सिंह के इस जश्न में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी शामिल हुए। इरफान पठान अपने परिवार को लेकर युवराज सिंह के जश्न में शामिल होने पहुंचे। बीवी के साथ-साथ उनकी गोद में उनका बेटा भी दिखाई दिया। इस दौरान पठान साहब शर्ट-पैंट पहने फॉर्मल लुक में नजर आए और उनके बेटे ने भी उनके जैसा ही लुक अपनाया, वहीं अगर गौर करें उनकी बेगम पर तो उनकी बेगम मॉडर्न बुर्का पहन पार्टी में पहुंची थीं।

क्रिकेटर इरफान पठान ने साल 2016 में निकाह किया था। उनकी बीवी का नाम सफा बेग है। सफा बेग ने इरफान के साथ निकाह करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी, पहले वह मॉडलिंग में सक्रिय थी। उन्होंने दुबई के कई फैशन इवेंट के लिए मॉडलिंग की है। इरफान पठान की बेगम बनने के बाद सफा बेग हमेशा बुर्के में ही नजर आती हैं। इरफान से निकाह के बाद कभी भी उनकी बीवी का पूरा चेहरा देखने को नहीं मिला।